फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cashless bank, people put the jam

कैशलेस हुए बैंक, लोगों ने लगाया जाम

Tue, 20 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Cashless bank, people put the jam
बैंक से रकम न निकलने के कारण लोटन में लोगों ने जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। कैश की किल्लत को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। बैंकों से भटकते लोगों ने मंगलवार को फिर डुमरियागंज-इटवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मंगलवार भोर से ही लोग इटवा रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक की सीढ़ियों पर बैठ गए।
विज्ञापन

यही हाल बस्ती रोड पर स्थित एसबीआई बैंक का रहा। जैसे ही बैंक खुला तो लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई, मगर बैंक में कैश न होने की खबर से लोगों में गुस्सा छा गया। इसके बाद लोग आक्रोशित होकर डुमरियागंज-इटवा मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। सूचना पर होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने लगे, लेकिन लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।
विज्ञापन

सड़क पर ट्रक के आगे खड़े होकर लोगों ने आवागमन बंद कर दिया। यह सिलसिला दोपहर ढ़ाई बजे तक चला। इससे सड़क के दोनों तरफ गाडिय़ों की लंबी कतारें लग गई। वहीं यात्री व मरीज भी जाम के झाम में फंसकर घंटों परेशान रहे। नगर में सभी एटीएम कैश के अभाव में बंद रहने से ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग भटकते रहे। नगर के एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक में सोमवार को लोगों को 24-24 हजार का भुगतान किया गया है। मंगलवार को कैश न होने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका है। कैश आने पर भुगतान कराया जाएगा। ऑनलाइन लेन-देन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोटन। एसबीआई शाखा सिकरी बखरिया में कई दिनों से कैश न होने से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बैंक पर ताला लटकता देख उपभोक्ताओं ने मोहाना-लोटन मार्ग जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि मैनेजर की मनमानी से रुपये मिलने में परेशानी हो रही है। खास लोगों को गोपनीय तरीके से दे पैसा दे दिया जाता है। डेढ़ बजे तक बैंक में ताला लगा था। प्रबंधक का भी पता नहीं था। मौके पर पहुंची मोहाना पुलिस ने 2 बजे तक पैसा आने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। सुबह दस बजे से दो बजे तक मार्ग जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही। राहगीर हलकान रहे।
सोहांस बाजार। कई दिनों से कैश के लिए चक्कर लगा रहे ग्राहकों ने मंगलवार को सोहांस-लोटन मार्ग को जाम कर दिया। कैश न मिलने से एक महिला बेहोश हो गई। करीब दो घंटे तक ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद वापस लौटे। एसबीआई महदेवा बाजार से संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र दहला से जुड़े लोग कई दिनों से कैश के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि 15 दिन पहले पासबुक जमा कराया गया था, उसके बाद से वह चक्कर काट रहे हैं। रोज आने पर आज-कल कहकर वापस कर दिया जाता है। मंगलवार को वह पहुंचे तो केंद्र पर ताला लटकता देख उग्र हो गए।

इसी दौरान सेनुआ निवासी 65 वर्षीय कसरती देवी गश खाकर गिर पड़ी। इससे लोग और भड़क गए। सोहांस-लोटन मार्ग के बीचोबीच बैठ कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कैश आने पर वितरण कराने का भरोसा दिलाकर रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed