{"_id":"6850608e44f485a7af05000f","slug":"case-registered-against-three-for-assault-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139501-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सबुआ-सबुई में मारपीट। स्रोत वायरल वीडियो
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सबुआ सबुई गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के सबुआ-सबुई गांव में कुछ लोगों का एक व्यक्ति को लाठी-डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं। पुलिस इस वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई में जुट गई। सोमवार दोपहर बाद पीड़िता के तहरीर पर एक महिला सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोमवार को ग्राम सबुआ-सबुई में सुबह किसी बात को लेकर झठ्ठू और रामू के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। उसके बाद रामू की पत्नी पाना और जग्गन पहुंच गए और लाठी-डंडे से रामू की पत्नी और जग्गन झठ्ठू को पीटने लगे। इस दौरान किसी ने पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होते ही एसपी ने शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई के जुट गई। दोपहर बाद पुलिस ने झठ्ठू की तहरीर पर रामू, पाना और जग्गन के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो व पीड़ित की तहरीर पर रामू, पाना और जग्गन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।