{"_id":"658c5f2f99c64cbfc702e8a8","slug":"case-registered-against-teacher-for-beating-girl-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-10492-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षिका पर बच्ची को पीटने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षिका पर बच्ची को पीटने का केस दर्ज
Wed, 27 Dec 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलगढी की एक अध्यापिका पर एक छात्रा को पीटने के मामले में केस दर्ज हुआ है। बेलगढी निवासी अमजद हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुषमा द्वारा कापी न लेकर जाने पर उसकी पुत्री जायदा (7) को मारने-पीटने का आरोप लगाया है, जिससे उसके हाथ पैर पर चोट के निशान आ गए। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने शिक्षिका पर मारपीट के मामले के केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई रामकृपाल शुक्ला का कहना है कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन