फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against five MBBS students in fight

Siddharthnagar News: मारपीट में पांच एमबीबीएस छात्रों पर केस दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five MBBS students in fight
- माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के छात्र की तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में छात्र से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपी छात्रों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, प्राचार्य की ओर से पांच सदस्यीय टीम गठित करके मामले की जांच कराई जा ही है।

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमएबीबीएस की कक्षाएं संचालित होती हैं। एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र सुब्रत शुक्ल ने हाॅस्टल के कमरे के सामने हाॅस्टल के बरामदे में उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका इलाज विद्यालय के चिकित्सालय में चल रहा है। एमबीबीएस बैच 2021 के छात्र द्यतिक रस्तोगी, हर्ष साहू, चंद्रभान, गौरव यादव, आलोक चौधरी ने सुब्रत शुक्ल को पीटा था।
विज्ञापन

इस मामले में डॉ. हस्मतुल्लाह सह आचार्य एनाटामी विभाग वार्डन पुरूष छात्रावास की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed