{"_id":"6643c255ef7063ed0c0ccc94","slug":"case-registered-against-area-panchayat-member-for-theft-of-documents-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117492-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्षेत्र पंचायत सदस्य पर कागजात चोरी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्षेत्र पंचायत सदस्य पर कागजात चोरी का केस दर्ज
Wed, 15 May 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नियाव नानकार गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के नियाव नानकार की क्षेत्र पंचायत के सदस्य ने ग्राम प्रधान की बाइक की डिग्गी से मुहर और प्रमाणपत्र सहित अन्य कागजात की चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्रधान पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस टीम जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 26 अप्रैल को नियाव नानकार की ग्राम प्रधान गीता के पति सूरज कोरी ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च को होली मिलन समारोह में प्रधान की पत्नी के साथ समस्त ग्रमीणों से मिलते जुलते गांव के टोला चंदनपुर में गया था। वहां गाड़ी खड़ी कर गांव में चला गया था। कुछ देर बाद जब वापस आया तो देखा डिग्गी खुली हुई है। उसमें रखा हुआ प्रमाणपत्र, मुहर सहित अन्य कागजात गायब थे।
मामले की जानकारी लेने के लिए मौजूद लोगों से पूछने पर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम यादव ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सब मेरे पास है। दूसरे दिन मुहर और प्रमाणपत्र सहित अन्य कागजात मांगने गए तो उन्होंने कहा कि जब जरूरत होगी तो घर आकर मुहर लगा लेना, मुहर और कागजात ग्राम पंचायत की संपत्ति है। उससे तुम्हें क्या लेनादेना है।
विज्ञापन
इसके लगभग एक महीने बाद 26 अप्रैल को उनके पिता राममिलन से शिकायत की तो पिता पुत्र दोनों गाली देते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए धमकी देने लगे। मुझे डर है कि मुहर व कागजात से बड़ा झोल करने वाले हैं। इस संबंध में सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान गीता के पति सूरज द्वारा दी गई तहरीर की जांचकर मामले में सोमवार को शोहरतगढ़ में केस दर्ज करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुटी हुई है।