फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case on 10 doctors

ड्यूटी से गायब चिकित्सक समेत 10 पर केस दर्ज

Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
case on 10 doctors
ड्यूटी से गायब चिकित्सक समेत 10 पर केस दर्ज
विज्ञापन

- एमसीएच विंग में ड्यूटी से गायब रहने पर मुकदमा दर्ज
- कोरोना मरीजों की देखभाल में सभी की लगी थी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना महामारी में ड्यूटी से गायब रहने पर सीएमओ ने एक चिकित्सक समेत दस कर्मियों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। इस सभी की जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी करने के बजाए, सभी बगैर सूचना अचानक गायब हो गए।
जिला अस्पताल के पीछे एमसीएच विंग को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए एल-टू फैसिलिटी बना रखा है। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बीते 30 अप्रैल की शाम स्वीपर ओम प्रकाश, शैलेंद्र, शकीन अहमद, वार्ड ब्वाय धनराज और राहुल बगैर सूचना अचानक गायब हो गए। विभाग ने इनसे संपर्क किया तो फोन नहीं उठा। ड्यूटी से गायब रहने पर सीएमओ ने अवनी परिधि मानव संपदा एजेंसी के अज्ञान गुप्ता समेत इन सभी नदारद कर्मियों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा शनिवार को लोटन की चिकित्सक डॉ. फातिमा बेगम, शोहरतगढ़ में तैनात एलटी संतोष कुमार जायसवाल, एलए राजेश गुप्ता और बर्डपुर में तैनात स्टॉफ नर्स शिवनारायण चौबे की भी ड्यूटी एमसीएच विंग में लगी थी। ये लोग भी बैगर सूचना ड्यूटी से नदारद हो गए। सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

...................
दूसरे कर्मचारी लगाए गए
कर्मचारियों के अचानक गायब होने पर एमसीएच विंग की व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए सीएमओ ने दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को लगाकर एल-टू फैसिलिटी में सेवा ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed