फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case in religeon change matter

Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में केस दर्ज

Tue, 31 Oct 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
case in religeon change matter
बांसी कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव के ईटन इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। नगर क्षेत्र के निकट ईटन इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाध्यापक पर धर्म परिवर्तन के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विवेचना सीओ बांसी देवी गुलाम सिंह को सौंपी गई है।

कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को इस विद्यालय में प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत मिली थी। इसके तहत मौके पर हिंदू संगठनों की मांग पर एसडीएम बंसी कुणाल भी पहुंचे थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करने का आदेश दिया था। जांच के बाद इस मामले में मंगलवार को सौरहवा गांव निवासी के तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डीएस डासन पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। विवेचना क्षेत्र अधिकारी बांसी देवी गुलाम सिंह को सौंपी गई है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




यह था मामला

29 अक्तूबर को नगर से सटे छितौना गांव में स्थित ईटन इंग्लिश मीडियम स्कूल में धर्म प्रार्थना सभा चल रही थी। धर्मसभा की आड़ में धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इसकी सूचना मौके पर बुलाकर एसडीएम कुणाल व कोतवाल अनुज कुमार सिंह को दी। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed