{"_id":"66789a80de22b197750ec744","slug":"case-in-rape-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119555-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी पर केस दर्ज
Mon, 24 Jun 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव के वर्ग विशेष के एक युवक ने अपने परिचित की एक महिला को बृहस्पतिवार रात फोन कर कुछ जरूरी बात के सिलसिले में बाग में बुलाया था। जब युवती बाग में पहुंची तो उसके साथ एक युवक और मौजूद था। इसके बाद दोनों ने युवती को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। युवती बाग में बेहोश पड़ी थी। जब युवती को देर रात होश आया तो वह बाग में बुलाने वाले युवक के घर पहुंच गई। जहां मामले को बताने पर युवक के घर वालों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती ने डायल-112 नंबर डायल पुलिस को फोन कर बुला लिया। सूचना पाते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद युवती को थाने ले आया गया।
थाने पर लाने के बाद युवती के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। इसके बाद युवती के मायके और ससुराल वाले भी पहुंच गए। शुक्रवार को पुलिस टीम घटनास्थल और गांव में भी जाकर पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई। पीड़िता ने शनिवार शाम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने एक आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार पर एक आरोपी पर केस दर्ज किया गया है, दूसरा गया था। इसलिए उस पर केस दर्ज नहीं हुआ है।