फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case in kisnapping

मां को नशीली दवा खिलाकर किशोरी के अपहरण में केस दर्ज

Fri, 31 Dec 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
case in kisnapping
मां को नशीली दवा खिलाकर किशोरी के अपहरण में केस दर्ज
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र में एक गांव में मां को पेट दर्द होने पर नशीली दवा खिलाकर किशोरी के अगवा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक पर अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

शोहरतगढ़ थाना प्रभारी ने बृजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। मकान के नीचे एक मिस्त्री गाड़ी बनाने का काम करता है। 24 दिसंबर की रात पीड़िता की मां के सिर में दर्द हो रहा था। इस दौरान 17 वर्षीय किशोरी ने गाड़ी मिस्त्री से दवा लाने की बात कही। मिस्त्री ने दर्द की दवा देने के बजाए नशीली दवा दे दी, जिसे पीड़िता की मां ने खा लिया। मां नशे की हालत में बेहोश हो गई। उसके बाद मिस्त्री बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गया। मिस्त्री ने मुझे जबरदस्ती बीयर भी पिलाई। 26 दिसंबर को भी गाड़ी मिस्त्री मुझे ले जाने का प्रयास कर रहा था। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने कस्बा निवासी मिस्त्री पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर एसआई हरिओम कुशवाहा को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed