फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case filed against fake teacher for cheating

फर्जी शिक्षक पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Mon, 19 Jul 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed against fake teacher for cheating
फर्जी शिक्षक पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई जारी है। शोहरतगढ़ के बीईओ की तहरीर पर पुलिस ने एक आरेापित शिक्षक पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जिले में फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। जांच के बाद बर्खास्त किए गए शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अब तक कई शिक्षकों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम शोहरतगढ़ के बीईओ अभिमन्यु की तहरीर पर पुलिस ने अबरार अहमद निवासी बगही थाना मईल जनपद देवरिया पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित की पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़िहवा में सहायक अध्यापक के रूप में तैनाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर शिक्षक पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed