{"_id":"62a775a878504c76164359a6","slug":"case-file-of-electric-chori-siddharthnagar-news-gkp440210076","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर विद्युत चोरी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों पर विद्युत चोरी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लोगों पर विद्युत चोरी का केस दर्ज
- विजिलेंस की टीम ने मोतीगंज और भारतभारी में की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने सोमवार को थाना क्षेत्र के दो गांव में दो लोगों को अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। डुमरियागंज थाने पर तहरीर देकर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विद्युत निगम की जिले की विजिलेंस की टीम के इंस्पेक्टर महेशचंद तथा मीटर एसडीओ संजय व एसडीओ बबलू चौधरी व जेई महेंद्र नाथ यादव की मौजूदगी में सोमवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मोतीगंज और भारतभारी में छापा मारा गया। दो लोगों को मीटर बाईपास करके बिजली का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद मोतीगंज निवासी जयंती प्रसाद तथा भारतभारी निवासी मोहम्मद रजा के विरुद्ध डुमरियागंज थाने पर तहरीर देकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने बताया कि विद्युत निगम की विजिलेंस टीम की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।