{"_id":"62a77652bc976b25c46d4aad","slug":"case-file-against-two-people-siddharthnagar-news-gkp4402102113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रुप से दिव्यांग महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रुप से दिव्यांग महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रुप से दिव्यांग महिला से सामूहिक दुष्कर्म
- पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करके शुरू की जांच
- खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। थाना क्षेत्र के एक गांव के बाग में गई मानसिक रुप से दिव्यांग महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 28 वर्षीय महिला की शादी हुई थी। पीड़िता के भाई के मुताबिक बहन मानसिक रुप से दिव्यांग है। इसलिए पति ने छोड़ दिया। इस कारण वह मायके में ही रहती है। रविवार को वह गांव के दक्षिण स्थित सागौन की बाग की ओर गई थी। इसी बीच क्षेत्र के ही एक गांव निवासी दो युवक कहीं जा रहे थे। बाग में देखकर घूम गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर मौके से भाग गए। घर पहुंचने के बाद बहन ने घर पर आकर मामले की जानकारी दी। भाई ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।