{"_id":"6654ce72e636224f6703bea4","slug":"cart-overturned-while-carrying-generator-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118141-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जेनरेटर ले जाते समय अनियंत्रित होकर पलटा ठेला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जेनरेटर ले जाते समय अनियंत्रित होकर पलटा ठेला, मौत
Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव के मोड़ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव के मोड़ के पास सोमवार को जेनरेटर ले जाते समय ठेला अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गोनहा डीह गांव निवासी राजा राम लोध (45) ठेला से इधर-उधर सामान ढोने का काम करता था। सोमवार को वह शाम छह बजे के करीब ठेले पर जेनरेटर लोड करके क्षेत्र के मटियरिया गांव में किसी शादी समारोह में पहुंचाने जा रहा था। अभी वह बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव से मटियरिया के लिए निकली लिंक रोड पर पहुंचे ही थे कि ठेला अनियंत्रित होकर सड़क के बगल खाई में जा जिरी। राजा राम बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना लगते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचकर राजा राम को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राजा राम की मौत हो गई।
इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी है। ठेला ले जाते समय घायल व्यक्ति इलाज के दौरान मौत हो गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।