{"_id":"6644ff323f9b330d35071b65","slug":"car-rider-hit-6-persons-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117521-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नशे में धुत कार सवार ने छह लोगों को मारी टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नशे में धुत कार सवार ने छह लोगों को मारी टक्कर मारी
विज्ञापन
फोटो- है
- लोगों से बचने के लिए डुमरियागंज गंज थाने में किया समर्पण
- गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के रहने वाले हैं कार में सवार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। नशे में धुत कार से तीन दोस्तों ने सड़क किनारे चल रहे छह से अधिक लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब लोगों ने उनका पीछा किया तो बचने के लिए कार सहित डुमरियागंज थाने में जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना डुमरियागंज के रोडवेज के पास बुधवार को हुई।
गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी कमलेश बुधवार की सुबह अपनी कार से दोस्त राजू और मोनू के साथ पचपेड़वा जा रहे थे। रास्ते में तीनों ने शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में कमलेश कार चला रहा था। इसी बीच भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर किसी को टक्कर मार कर भाग रहे थे। रास्ते में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ, मिश्रौलिया और डुमरियागंज कादिराबाद रोड पर स्थित एक होटल के बगल और रोडवेज के पास कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
कार की टक्कर से अमिना खातून निवासी महुआ ने कहा कि अपने बेटे के साथ शादी का समान खरीदने गांव से निकाल कर जैसे ही सड़क पर पहुंचीं कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। गनीमत रही कि कहीं कुछ टूटा-फूटा नहीं, लेकिन अंदर से काफी चोट आई है। ग्राम जखौली निवासी सरवर खान ने बताया कि वह अपने पिता के साथ डुमरियागंज आ रहे थे।
विज्ञापन
डुमरियागंज से कादिराबाद रोड पर स्थित होटल के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पिताजी के हाथ और घुटनों में काफी चोटें आई हैं। थाने पर मौखिक सूचना दे दी है। पिता का इलाज कराकर घर भेज दिया है। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने कहा कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।