{"_id":"69e53374be9c7248c803d7e9","slug":"car-collides-with-trailer-parked-on-roadside-six-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156875-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार, छह घायल
Mon, 20 Apr 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तिलौली चौराहे के निकट बैलगड़ा टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से एक कार टकरा गई। इस हादसे में लखनऊ से नेपाल लौट रहे गंगा शाह कोड़ा, भावना, आरती, दिनेश, रामा लानी शानी और चालक मान सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तिलौली स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के छितौना थाना क्षेत्र भरतपुर के भरतपुर कस्बा निवासी गंगा शाह कोड़ा, पत्नी भावना, पुत्री आरती के साथ दिनेश व रामा लानी शानी के साथ लखनऊ से लौट रहे थे। गाड़ी बाराबंकी के थाना सफदरगंज के पटेसर निवासी मानसिंह चला रहा था। अभी वह बस्ती से बांसी रूट पर बैलगड़ा टोल प्लाजा से पहले ही पहुंचे थे कि उनकी कार सड़क के किनारे खड़े टेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार सुबह लगभग 04:20 बजे के आसपास वाहन चालक को झपकी आने से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना शिवनगर डिड़ई की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा है कि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।