फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car collides with bike, Sale killed, Jiza injured

Siddharthnagar News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, साले की मौत, जीजा घायल

Thu, 15 Jan 2026 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, Sale killed, Jiza injured
-चिल्हिया थाना क्षेत्र बरगदवा व कपिया चौराहे के बीच सिरवत के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा से कपिया चौराहे के बीच बृहस्पतिवार देर शाम सिरवत गांव के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सेमरियाव निवासी दिलीप उर्फ गोलू (22) पुत्र रामसेवक की मौत हो गई। दूसरा सवार मृतक का बहनोई शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी शिवा (24) पुत्र लालबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के सेमरियाव निवासी दिलीप उर्फ गोलू (22) पुत्र रामसेवक बाइक पर बहनोई शिवा के साथ बृहस्पतिवार शाम को करौदा बाजार गए थे। देर शाम घर जा रहे थे। जैसे ही एनएच-730 हाईवे पर सिरवत के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जीजा साले गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना देख राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने साले दिलीप उर्फ गोलू मृत घोषित कर दिया। जीजा शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी शिवा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की खबर परिजनों को मिलते ही पूरे घर में मातम छा गया। परिजन दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। इस संबंध में चिल्हिया एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी है। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed