फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car-bike collide head-on, five injured

Siddharthnagar News: कार-बाइक में आमने-सामने टक्कर, पांच जख्मी

Thu, 06 Jun 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car-bike collide head-on, five injured
खेसरहा थाना क्षेत्र के सोरवा चौराहे पर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोरवा चौराहे के पास चूंटी पुलिया पर बुधवार को कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेसरहा पहुंचाया। जहां उनका इलाज हुआ।


चिल्हिया थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी जितेंद्र वरुण अपने माता पिता को संतकबीरनगर जिले के बेलहर में स्थित अपने रिश्तेदारी से कार से वापस बांसी के तरफ जा रहे थे। जैसे ही सोरवा गांव के पास चूंटी पुलिया पर पहुंचे तभी बांसी के तरफ से बेलहर थाना क्षेत्र के आदिल के बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस की मदद से आदिल को सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार में बैठे चार लोगों को हल्के चोटें आई उनका भी उपचार कराया गया। दोनों गाड़ियों के टक्कर में कार व बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को थाने पहुंचाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया की घटना की सूचना पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed