फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Canals started drying up, cattle are wandering in ponds for water

Siddharthnagar News: सूखने लगे नहर, तालाब में पानी के लिए भटक रहे हैं मवेशी

Fri, 22 Mar 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Canals started drying up, cattle are wandering in ponds for water
डुमरियागंज। मार्च महीने के दूसरे पखवारे में तेज धूप के चलते जहां हर कोई गर्मी से बेहाल है। वहीं क्षेत्र में नहर, तालाब पोखरे अभी से ही सूखने लगे हैं। इससे मवेशियों को पीने की पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। पशुपालक कृत्रिम साधन का प्रयोग कर अपने मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम कर रहे हैं। जो काफी महंगा भी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बिथरिया से बांसी तक जाने वाली सरयू नहर की शाखा हल्लौर, महुआखुर्द, लटिया, वासा तथा लालाजोत और बढ़नीचाफा सहित देईपार, महतीनिया, जुडवनिया, गरदहिया, नवलपुर सिवान होते हुए बस्ती जनपद के सैकड़ों गांव को पानी की आपूर्ति करने के लिए बनी हुई है। जो इस समय पड़ रही गर्मी के चलते पूरी तरह से सूखी पड़ी हुई है।
विज्ञापन

हजारों मवेशी जो सिवान में टहलते हुए पानी की तलाश में भटक रहे हैं। उनको पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के गुलाम, शकील, राजमन, सोहन, इंतजार ने नहर में पानी छोड़े जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता नहर विभाग उग्रसेन सिंह ने बताया कि नहरो में मईं महीने के पहले सप्ताह में पानी छोड़ दिया जाएगा। अभी कई नदियों का फाटक बंद है। पशुपालक फिलहाल तालाब, सरोवर से मवेशियों के पीने के पानी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed