फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   campansation provided on loss of 30 %

तीस प्रतिशत से अधिक नुकसान पर मिलेगी क्षतिपूर्ति

Sat, 27 Aug 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
campansation provided on loss of 30 %
कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तीस प्रतिशत से अधिक नुकसान पर मिलेगी क्षतिपूर्ति
विज्ञापन

जिला आपदा प्राधिकरण की बैठक में सूखे की स्थिति की समीक्षा हुई
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला आपदा प्राधिकरण की बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सूखे की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि 30 प्रतिशत से ऊपर प्रभावित फसलों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रेषित भेजें। इसमें कोई भी किसान छूटने न पाए।
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि औसत वर्षा 850 मिमी होनी चाहिए, लेकिन अब तक 267 मिमी बारिश हुई है। इससे 65 प्रतिशत उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। बीमित फसलों का सर्वे कराकर क्षतिप्रर्ति दिलाई जाएगी। सूखा घोषित होने के पश्चात सर्वे कराकर प्रशासन की ओर से भी क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सूखे के समय भूसा की व्यवस्था के लिए टेंडर हो गया है। पशुओं में बीमारियोें की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। पशु चिकित्सालयों पर दवायें उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने खराब नलकूपों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। नलकूप ऑपरेटर का रोस्टर व मोबाइल नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम उमाशंकर, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पीडी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, उपकृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, आपदा सलाहकार अनुपम शेखर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed