{"_id":"665776563b9857cdbc0a7b86","slug":"came-to-village-from-mumbai-in-the-morning-missing-since-evening-dead-body-found-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118196-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुबह मुंबई से गांव आया, शाम से लापता, मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुबह मुंबई से गांव आया, शाम से लापता, मिली लाश
Thu, 30 May 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेबरुआ क्षेत्र के घोराही नदी के किनारे पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के जलापुरवा के पश्चिम घोरही नदी के किनारे स्थित पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मंगलवार सुबह मुंबई से गांव आया था, शाम को लापता हुआ और बुधवार सुबह उसकी लाश मिली।
क्षेत्र के तालकुंडा ग्राम पंचायत के जलापुरवा टोले के पश्चिम घोरही नदी के किनारे स्थित पेड़ से लटके युवक की लाश को ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह देखा। जानकारी मिलते ही एसओ शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची ढेबरुआ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लाश की शिनाख्त जहान रज्जाक (27) पुत्र लाले रज्जाक निवासी ग्राम पंचायत तालकुंडा टोला सधुवानगर थाना ढ़ेबरुआ के रूप में हुई। फोरेंसिक यूनिट भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था और मंगलवार को ही मुंबई से घर आया था। मंगलवार की सायं वह घर से निकला लेकिन घर से वापस नहीं आया। घटना की सूचना फैलते ही पूरे गांव में मातम पसरा गया। जूता पहने हुए लटकी लाश को देखकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।
इस संबंध में ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है।