फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Called for cooperation in eradicating malnutrition

कुपोषण मिटाने में सहयोग का आह्वान

Sun, 28 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Called for cooperation in eradicating malnutrition
गंगा गाय महिला डेयरी योजना के चेक बांटते विधायक - फोटो : अमर उजाला
भनवापुर। हौसला पोषण योजना के तहत ब्लाक परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों में बढ़ते कुपोषण को रोकने, गर्भवती महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य की रक्षा और उन्हें प्रतिदिन पौष्टिक भोजन देने पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने 254 लोगों को समाजवादी पेंशन योजना का प्रमाण-पत्र दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि हौसला पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों पर पौष्टिक भोजन देनेे की योजना शुरू की गई है। इसके तहत जिले के सभी ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में हौसला पोषण योजना के जरिए गर्भवती महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य रक्षा और उन्हें हर रोज पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रज्जन पांडेय, मसव्वर अली, रामपाल शुक्ला, बीडीओ भनवापुर रामकिशोर, वशिष्ठ पांडेय, महेंद्र यादव, एडीओ पंचायत गुलाब सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed