फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cadets displayed courage and enthusiasm during the firing practice.

Siddharthnagar News: फायरिंग में कैडेटों ने दिखाया हौसला और उत्साह

Sat, 27 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cadets displayed courage and enthusiasm during the firing practice.
करौंदा मसिना के एक विद्यालय में फायरिंग प्रशिक्षण प्राप्त करते एनसीसी कैडेट्स। 
एनसीसी शिविर के तीसरे दिन कैडेटों ने विभिन्न प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
विज्ञापन

धेंसा। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 156 का आयोजन करौंदा मसिना में किया गया। तीसरे दिन शुक्रवार को शुभारंभ प्रातःकालीन ड्रिल और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ हुआ। प्रशिक्षकों के कुशल निर्देशन में कैडेटों ने अनुशासन, समन्वय और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा कैडेटों को फायरिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें हथियारों के सुरक्षित संचालन, लक्ष्य भेदन एवं निशानेबाजी की बारीकियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों ने पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ भाग लिया। विभिन्न विषयों पर केंद्रीय व्याख्यान आयोजित किए गए, जिनमें नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रीय एकता, आपदा प्रबंधन और एनसीसी के मूल्यों पर विशेषज्ञों ने कैडेटों का मार्गदर्शन किया। शिविर में गोरखपुर पुलिस के तत्वावधान में साइबर टीम की ओर से आयोजित साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कैडेटों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, डिजिटल भुगतान की सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कैडेटों में टीम भावना व नेतृत्व क्षमता के सामूहिक समन्वय को विकसित करने के उद्देश्य से रस्साकशी एवं टेंट पिचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, रणनीति एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर की सभी गतिविधियों ने कैडेटों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल, राष्ट्रसेवा की भावना तथा आधुनिक चुनौतियों के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed