फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cable cut, many broadband connections stalled

केबल कटा, कई ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप

Wed, 24 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़-बांसी मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से खुदाई में दूरसंचार विभाग की मेन लाइन का केबल कट गया। इससे नगर समेत आस-पास के क्षेत्रों के सैकड़ों उपभोक्ताओं के ब्राडबैंड कनेक्शन ठप हो गए हैं।
विज्ञापन


घंटों की मशक्कत के बाद कुछ इलाकों के कनेक्शन तो चालू हो गए, मगर लाइन को पूरी तरह दुरुस्त होने में दो दिन लगने की संभावना जताई जा रही है। बर्डपुर के पास केबल कटने से लोटन, मोहाना, ककरहवा क्षेत्र में भी इंटरनेट सेवा चरमरा गई है।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत रुधौली से ककरहवा तक सड़क का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


इस कार्य के तहत सड़क को चौड़ा भी किया जाना है। इसके लिए पटरियों के दोनों तरफ खुदाई का कार्य जारी है। फिलहाल यह काम बांसी से नौगढ़ के बीच जोरों पर है।

जेसीबी से पटरियों की खुदाई के दौरान लापरवाही से दूरसंचार विभाग का केबल जहां-तहां कट जा रहा है। बुधवार की शाम विकास भवन के पास 800 पेयर की अंडर ग्राउंड केबल कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से विकास भवन सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में ब्रॉड बैंड कनेक्शन ठप हो गई। करीब तीन से साढ़े तीन सौ कनेक्शन बंद हो गए।

ज्यादातर सरकारी विभागों के काम-काज बीएसएनएल की ब्राडबैंड से ही जुड़े हुए हैं, ऐसे में सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। सेवा बाधित होने से अन्य निजी कनेक्शनधारकों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।


अन्य निजी कंपनियों की इंटरनेट सेवा के माध्यम से उन्हें जरूरी काम निपटाने पड़े। उधर, बर्डपुर के आगे केबल कटने से मोहाना, लोटन, ककरहवा क्षेत्र की सेवा चरमरा गई है। निजी कंपनियों की शरण लेने को उपभोक्ता मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed