फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   By taking up the cause BKU dharna

समस्याओं को लेकर भाकियू ने धरना दिया

Thu, 25 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने जन समस्याओं को लेकर तहसील अध्यक्ष शिव प्रसाद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में धरना दिया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए भाकियू बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विनोद चौधरी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में प्रशासन काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इसीलिए आम जनता को तहसील और ब्लॉकों पर चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। तहसील दिवस में भी शिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं होता है। ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने वाले जनता को अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी शोहरतगढ़ में महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई, जबकि इसके लिए कई वर्षो से मांग की जा रही है। इससे महिला मरीजों को इलाज के लिए बाहर ले जाना पड़ता है। गड़ाकुल ग्रामसभा से गुजरने वाले एनएच रोड में बड़े-बड़े गड्ढों को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया।

सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण तेजी से हो रहा है। इस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। महली सागर के बांध टूट गया है, जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं हुई। इससे किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही है। प्रशासन सिर्फ कागज में ही सब कुछ सही दर्शाने में व्यस्त है।

जिला संरक्षक गोपाल पांडेय ने कहा कि प्रशासन सिर्फ समस्या समाधान का वादा करता है। पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इसी वजह से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र को 13 सूत्रीय मांग पत्र देकर एक माह में समस्या समाधान की मांग की।


इस दौरान निराला मौर्य, प्रेमप्रकाश चौधरी, सुंदर राम यादव, विशंभर गौड़, सुंदर, सांवले भगत, चंद्रबली, चरित्रर, श्याम बिहारी चौधरी, लालबिहारी, राजमती, गेंदा देवी, इंदिरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed