फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   By closing the drainage the city's Sohans Tiraha rang out

Siddharthnagar News: जलनिकासी बंद कर नाला बनाने से बजबजाया शहर का सोहांस तिराहा

Mon, 27 Feb 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
By closing the drainage the city's Sohans Tiraha rang out
रेलवे स्टेशन और सिंहेश्वरी मंदिर जाने वाले मार्ग पर पसरा गंदा पानी। 
सिद्धार्थनगर। जलनिकासी बंद कर नाला निर्माण से शहर का सोहांस तिराहा गंदे पानी से बजबजाने लगा है। घर, दुकान व ठेले के सामने पसरे गंदे पानी की बदबू से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। सोहांस मार्ग पर स्थित रेलवे स्टेशन, सिंहेश्वरी मंदिर व महाविद्यालय जाने वालों को दिक्कत हो रही है। नाला निर्माण कार्य के दौरान जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अभी कुछ दिन दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों के घरों के पानी की निकासी के लिए सोहांस मार्ग पर 15 दिन से नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए नाला बंद कर दिया गया है। इस तिराहे से शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल सिंहेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का भी आवागमन होता है। जाम नाले में बजबजा रहे गंदे पानी के सड़क पर पसरने से सुबह से शाम तक तिराहे से गुजर रहे राहगीरों की सांसत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार कहते हैं कि कई बार बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल होने के साथ ही गंदे पानी से सराबोर हो जाते हैं। दौड़कर उनकी मदद करनी पड़ती है। घर व दुकान के सामने बजबजा रहे गंदे पानी के कारण लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी से गुजरने से लोगों के पैरों में खुजली होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
घर के सामने गेट से ही पूरी सड़क पर गंदा पानी पसरा हुआ है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी की बदबू से घर में रहना मुश्किल हो गया है और संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। तत्काल जलनिकासी का इंतजाम किया जाए। -राजेश शर्मा, प्रबंधक, महाविद्यालय
-----------
तिराहे पर चारों तरफ पसरे गंदे पानी के कारण सड़क एवं नाले का पता नहीं चल पा रहा है। घर जाने के दौरान गंदे पानी की बदबू से सांस लेना मुश्किल हो जाता है और हादसे का भी खतरा रहता है। जलनिकासी इंतजाम करने के साथ नाला निर्माण कराया जाए। -अखंड प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता
---
सोहांस तिराहे पर गंदे पानी से बहुत दिक्कत हो रही है। दुकान पर ग्राहक आने कम हो गए हैं। गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारी के फैलने खतरा बढ़ गया है। यहां तक कि दुकान से निकलकर जरूरी सामान लाने में भी परेशानी हो रही है। -देवव्रत मेहता, दुकानदार
----
तिराहे पर गंदा पानी भरने से प्रतिदिन कई राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सर्वाधिक परेशानी गंदे पानी से गुजर रहे पैदल राहगीर अथवा मंदिर तक नंगे पांव जाने वाले श्रद्धालुओं की हो रही है। उन्हें पैर में खुजली होने व संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है। -किशन गुप्ता, दुकानदार

----
नाला निर्माण से जलनिकासी की दिक्कत हो रही है, जल्द ही जलनिकासी की अतिरिक्त व्यवस्था कर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराया जाएगा। जिससे इस समस्या का स्थायी निदान हो जाएगा। -उमाशंकर, एडीएम व प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed