फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   by changing atm card debited 20 000

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदला

Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
by changing atm card debited 20 000
मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदला
विज्ञापन

20 हजार रुपये निकाले, मैसेज आने पर हुई शख्स को जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। एटीएम कक्ष में अजनबी से रुपये निकालने में मदद मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। अजनबी ने धोखे से डेबिट कार्ड बदल दिया और तीन बार में उसके खाते से बीस हजार रुपये निकाल लिए। ठगी के शिकार युवक ने थाने पर शिकायत देकर ठग को पकड़ने की मांग की है।

इटवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी इरशाद अहमद का एक निजी बैंक में खाता है। मंगलवार को उनके पिता मो. रशीद को कुछ धन की आवश्यकता हुई। इरशाद ने अपना डेबिट कार्ड पिता को दे दिया। मो. रशीद डेबिट कार्ड लेकर इटवा चौराहे पर स्थित एक निजी बैंक के एटीएम केंद्र पहुंचे। केंद्र में पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था। मो. रशीद ने एटीएम में डेबिट कार्ड डाला और खाते की शेष राशि जानने के लिए पिन अंकित किया लेकिन मशीन ने एरर बता दिया। इस पर पहले से मौजूद युवक ने मदद की पेशकश की और उनका डेबिट कार्ड लेकर मशीन में डाला। पिन आदि पूछा और फिर कार्ड खराब होने की बात कहकर उन्हें थमा कर बाहर चला गया। मो. रशीद कुछ समझ नहीं पाए और घर लौट गए। इधर, घर पर मौजूद इरशाद अहमद के फोन पर बैंक की ओर से तीन मैसेज आए। इनमें उनके खाते से नौ हजार, दो हजार और नौ हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी दी गई थी, वह समझे कि पिता मो. रशीद ने धन निकाला है। घर पहुंचकर मो. रशीद ने कार्ड खराब होने की बात बताई तो उन्होंने कार्ड देखा। कार्ड किसी और व्यक्ति के नाम का था। उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष इटवा वेद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। एटीएम केंद्र का सीसीटीवी फुटेज चेक कर ठगी करने वाले की पहचान की कर ठग को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed