{"_id":"6a569ac96ddd7462550f95a0","slug":"business-association-raises-voice-for-train-operations-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161278-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेन संचालन के लिए व्यापार संगठन ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेन संचालन के लिए व्यापार संगठन ने उठाई आवाज
Wed, 15 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गोरखपुर से आनंदनगर होते हुए शोहरतगढ़ से माता वैष्णोदेवी कटरा व खाटूश्याम धाम तक जाने के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए व्यापारियों ने मांग की है। इसके लिए व्यापार संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद जगदंबिका पाल को मांग पत्र भेजा है। उन्होंने ट्रेन के संचालन की मांग की है।
एक संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र रूंगटा और व्यापार संगठन अध्यक्ष आनंद कसौधन, दुर्गेश कसौधन ने मांगपत्र देते हुए कहा कि माता वैष्णोदेवी मंदिर कटरा और राजस्थान के खाटूश्याम धाम जाने के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं है। दोनों पवित्र स्थलों पर दर्शन करने जाने के लिए श्रद्धालुओं में आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस रूट से ट्रेन का साधन न होने से क्षेत्रवासियों को लखनऊ जाकर ट्रेन से यात्रा करना पड़ रहा है। ऐसे में परिवार संग यात्रा करने पर काफी परेशानी हो रही है। नेपाल के श्रद्धालुओं का भी आस्था का केंद्र होने से काफी संख्या में नेपाल के श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। दोनों ट्रेनों के चलने से लगभग आधा दर्जन जिलों के श्रद्धालुओं और व्यापारियों को लाभ होगा और धार्मिक, पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक विकास को गति मिलने लगेगी। क्षेत्र के व्यापारियों ने कहा कि दिल्ली के लिए दो ट्रेन इस मार्ग से होकर जाती है शोहरतगढ़ में ठहराव न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।