फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bus will run from Naugarh to Sonauli border

Siddharthnagar News: नौगढ़ से सोनौली बॉर्डर तक चलेगी बस

Sat, 13 Apr 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bus will run from Naugarh to Sonauli border
-बस के संचालन के लिए सर्वे पूरा
विज्ञापन

-सोनौली बॉर्डर तक बस संचालित होने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ से सोनौली बार्डर तक बस चलाने के लिए परिवहन विभाग ने कवायद शुरु कर दी है। नौगढ़ से सोहांस व लोटन होते हुए सोनौली बार्डर तक सर्वे पूरा हो गया हैं। बस संचालित होने से यात्रियों को सहुलियत होगी।
महराजगंज में स्थित सोनौली बार्डर पर प्रतिदिन सैकड़ों विदेशी पर्यटक आते हैं। इससे सिद्धार्थनगर के लिए बस का संचालन होने से जिले में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, जिले के लोटन ब्लॉक से प्रतिदिन सैकड़ों लोग तहसील व जिले के कार्यों के लिए आते हैं। लेकिन बस का संचालन नहीं हाेने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता हैं।
विज्ञापन

जिले में गौतम बुद्ध से जूड़े कई टीले भी हैं। इनका भम्रण करने के लिए विदेशी नागरिक भी आते रहते हैं। रोडवेज बसों का संचालन होने से जिले में पर्यटकों को भी आने में आसानी होगी। बस का संचालन नौगढ़ से सोहास, लोटन, कोल्हुई बाजार होते हुए सोनौली बार्डर तक होगा। इससे नेपाल जाने वाले नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोटन होते हुए सोनौली तक बस संचालन का सर्वे लगभग पूरा हो गया हैं। जल्द ही बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed