फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bus closed problem

Siddharthnagar News: वाराणसी के लिए बस बंद होने से बढ़ी परेशानी

Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
bus closed problem
फोटो-
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ट्रेनों का संचलन न होने से दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ट्रेनों का संचलन सही समय पर नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहराइच-गोरखपुर-वाराणसी सिटी ट्रेन के बंद होने से त्योहार में दिक्कत उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने ट्रेन को चलवाने व बढ़नी से वाराणसी के लिए बस सेवा शुरू करवाने की मांग की है।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बहराइच-गोरखपुर-वाराणसी सिटी ट्रेन के बंद होने लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि सात माह पहले सड़क खराब होने का हवाला देते हुए रोडवेज ने वाराणसी के लिए बस से बंद कर दी है। ऐसे में ट्रेन के बंद होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। रोडवेज के एआरएम कैलाश राम ने बताया कि पांच बसों की मांग की गई है। नई बस मिलने के बाद वाराणसी रूट पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


वाराणसी जाने वाली ट्रेन के बंद होने के बाद अब गोरखपुर जाना पड़ता है। वहां से ट्रेन या बस से आगे का सफर तय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे धन व समय दोनों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धनंजय पाठक, महथा


बस सेवा तो पहले ही बंद थी। अब ट्रेन भी बंद कर दी गई है। जनप्रतिनिधियों को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए और बढ़नी से वाराणसी के लिए बस सेवा शुरू करनी चाहिए।
-संत प्रसाद निषाद, तालकुंडा


पहले जब छोटी लाइन थी तब बढ़नी से गोरखपुर के लिए सुबह छह बजे व उसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे लगातार दो ट्रेनें थीं। इससे लोगों को तहसील व जिला मुख्यालय, गोरखपुर आदि जगहों पर यात्रा करने में आसानी होती थी।

-संकटा प्रसाद पांडेय, तुलसियापुर

क्षेत्रीय लोग प्रयागराज, नई दिल्ली, कोलकाता के लिए ट्रेन के संचालन के लिए मांग पहले से करते चले आ रहे हैं। नई दिल्ली के लिए हमसफर ट्रेन है। लेकिन जनरल ट्रेन नहीं चलने से लोगों का परेशानी उठानी पड़ती है।
-सुमेरु गिरी, औदही कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed