फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Burn Minorities Welfare Office

अल्पसंख्यक कल्याण ऑफिस जला

Fri, 22 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में गुरुवार की रात आग लग गई। शार्ट-सर्किट से लगी आग में दफ्तर में रखे फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गए। कुछ फाइलें भी जली हैं। हालांकि विभागाध्यक्ष ने सभी दस्तावेज सुरक्षित होने का दावा किया है। कर्मचारियों की काफी कोशिशों से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


विकास भवन के भूतल पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कार्यालय है। परिसर में तैनात चौकीदार कृष्णकांत व शिवकुमार के मुताबिक गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कार्यालय के अंदर से अचानक तेज धुंआ निकलने लगा। कोई उपाय सूझता न देख कर्मचारियों ने तत्काल अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय को फोन पर सूचित किया। कुछ ही देर में विभागाध्यक्ष अपने मातहत राकेश श्रीवास्तव, जमशेद खां, सोएब खा आदि के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो बिजली के तार के सहारे आग कम्प्यूटर टेबल तक पहुंच गया था। आनन-फानन में कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय के मुताबिक आग से कार्यालय में लगा एसी, प्रिंटर, यूपीएस, बैटरी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण व कुर्सी-मेज जले हैं। प्रिंटर के ऊपर एक-दो फाइलें पड़ी थी, वही आग की चपेट में आई हैं। अन्य दस्तावेज दूसरे कमरे में होने के कारण सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed