{"_id":"6a1de13887710e0d8008f276","slug":"bullock-cart-ride-to-protest-against-petrol-and-diesel-shortage-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159112-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत के विरोध में की बैलगाड़ी की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत के विरोध में की बैलगाड़ी की सवारी
Tue, 02 Jun 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सपा कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ में किया प्रदर्शन, जन समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। सपा नेता व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में सोमवार को महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, रसोई गैस की किल्लत, स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े बिजली बिल, समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शोहरतगढ़ में बैलगाड़ी से यात्रा निकाली। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। मांगों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सपा नेता उग्रसेन सिंह की अगुवाई में सपाइयों ने सपा कार्यालय से तहसील मुख्यालय तक बैलगाड़ी और पैदल यात्रा करते हुए निकले। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। इस दौरान सपा नेता उग्रसेन सिंह व पुलिस कर्मियों में नोकझोंक भी हुआ। उग्रसेन सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। वहीं, स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के आम नागरिकों के कार्य नहीं हो रहे हैं और स्वास्थ्य केंद्रों में दलालों का बोलबाला है।
तहसील मुख्यालय पहुंचकर मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें महंगाई पर नियंत्रण, स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, किसानों व गरीबों को राहत देने तथा सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान जिला महासचिव कमरूजमा, जुबैदा चौधरी, हरिनारायण यादव, वीरेंद्र तिवारी, गुड्डू सिंह, रामू यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।