फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bulldozers ran on two houses built in the barn

Siddharthnagar News: खलिहान में बने दो मकानों पर चला बुलडोजर

Sun, 25 May 2025 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on two houses built in the barn
भनवापुर क्षेत्र के मछिया मुस्तहकम में खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण को तोड़ती प्रशासन की जेसीब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मछिया मुस्तहकम गांव में रविवार को खलिहान की जमीन पर बने दो मकानों को तहसीलदार व पुलिसबल के साथ तोड़ कर जमीन को खाली कराई गई। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मछिया मुस्तहकम गांव में एक गाटा में खलिहान दर्ज है। खलिहान की जमीन पर गांव के अकबाल व आबिद उर्फ संजू मकान बनाकर रह रहे थे। गांव के रियाजउद्दीन ने तहसीलदार से लेकर डीएम तक शिकायत की। तहसील प्रशासन ने शिकायत को संज्ञान में लेकर सभी पक्षों को बात रखने का मौका दिया। अंत में खलिहान की भूमि की पैमाइश कराकर उक्त लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया। इन लोगों ने सरकारी जमीन खाली नहीं की।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार रवि कुमार यादव, लेखपाल बृज किशोर तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और अवैध रूप से बने माकन को तोड़ कर जमींदोज कर खलिहान की भूमि खाली कराई। इस दौरान अंबिका, दीपक संखवार, श्रीराम पांडेय, धर्मपाल दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed