फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bulldozer will run again after three days in Dumariyaganj

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में तीन दिन बाद फिर चलेगा बुलडोजर

Wed, 21 May 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run again after three days in Dumariyaganj
- नगर पंचायत प्रशासन ने पूरे नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर से कराया सड़क और पटरी से अतिक्रमण हटा लेने का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर पंचायत के मंदिर चौराहा, बढ़नी रोड और थाना मार्ग तथा ब्लॉक गेट के निकट औ बैदोलागढ़ तथा शाहपुर चौराहे पर अतिक्रमण है। इसके चलते आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं और जाम की समस्या बढ़ रही है। इसको संज्ञान में लेकर एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को ईओ ने नगर पंचायत क्षेत्र में लाउडस्पीकर से ऐलान कराकर सड़क और पटरी पर अतिक्रमण को तीन दिन के अन्दर हटाने का अनुरोध किया।


डुमरियागंज नगर पंचायत की ओर से कराए गए ऐलान में लोगों को चेतावनी दी गई है कि तीन दिन बाद चलाए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान संबंधित के खिलाफ जुर्माना और विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर पंचायत के ऐलान और नोटिस से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। कई स्थानों पर लोग टीन शेड, छप्पर और भवन निर्माण सामग्री तथा दुकान का सामान समेटने में जुट गए है। ईओ सचिन कुमार पटेल ने बताया कि नगर क्षेत्र में आए दिन जाम और दुर्घटनाओं का मुख्य कारण नगर के चौराहों और सड़क और उसकी पटरियों पर स्थानीय लोगों की ओर से किया गया कब्जा है। इसको खाली करने के लिए आज लाउडस्पीकर से मुनादी करा दी गई है। तीन दिन बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed