फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bulldozer on broken encroachment, broken shops

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टूटी दुकानें

Tue, 05 Dec 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer on broken encroachment, broken shops
जीआरपी की मौजूदगी में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाता जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। अवैध कब्जे के खिलाफ रेलवे रेलवे सख्त हो गया है। मंगलवार को रेलवे के इंजीनियर ने जीआरपी की मौजूदगी में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। अवैध रूप से लगाई गई करीब 80 दुकानों को जेसीबी ने तोड़ दिया। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। कब्जा हटाने को लेकर लोगों की जीआरपी से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

 नौगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे की दुकाने हैं। यह दुकानें किराए पर चलती हैं। विभाग की माने तो दुकानों को बनाते समय अधिकांश दुकानदारों ने रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और निर्माण भी करवा रखा था। अवैध कब्जे को हटाने के लिए रेलवे काफी दिनों से तैयारी कर रहा था। अवैध कब्जा हटाने के लिए रेलवे ने लोगों को नोटिस भेजा था। लेकिन लोगों ने नोटिस की अनदेखी कर कब्जा नहीं हटाया। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर बढ़नी मनोहर कुमार की अगुवाई में जीआरपी प्रभारी नौगढ़ रेलवे स्टेशन परवेज अहमद और लगभग एक दर्जन संख्या में मौजूद जीआरपी के जवानों की मौजूदगी में मंगलवार सुबह 10 बजे से जेसीबी से दुकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया। दुकानों को टूटता देख वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर बढ़नी मनोहर कुमार ने बताया कि कई बार दुकानदारों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। लखनऊ से मिले आदेश के बाद अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed