{"_id":"6ade5a5875b620f9b40edba4","slug":"building-ready-50-bed-ccu-awaits-equipment-and-staff-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167058-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भवन तैयार, 50 बेड की सीसीयू को मशीन और स्टाफ का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भवन तैयार, 50 बेड की सीसीयू को मशीन और स्टाफ का इंतजार
Mon, 26 Oct 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बनाई गई 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का भवन तैयार हो गया है। हालांकि, अभी भवन का हैंडओवर, मशीनों की आपूर्ति और कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में यूनिट का संचालन शुरू होने का इंतजार है।
करीब 14.73 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में आईसीयू और सीसीयू सहित गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधाएं विकसित की जानी हैं। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर और लखनऊ रेफर करने की जरूरत कम होने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज में फिलहाल गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए आईसीयू, सीसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं सीमित हैं। ऐसे में सिर या सीने में गंभीर चोट, हार्ट अटैक, गंभीर संक्रमण और अन्य जटिल समस्याओं से पीड़ित मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती है। समय पर इलाज मिलने में देरी का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कराया गया है। भवन का काम पूरा हो चुका है। अब हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जरूरी चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि करीब तीन माह में यूनिट का संचालन शुरू हो सकेगा। इससे गंभीर मरीजों को विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।