फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Budi rapti on the rise

बूढ़ी राप्ती में ऊफान, लाल निशान छूकर वापस लौटी राप्ती

Thu, 16 Jul 2020 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Budi rapti on the rise
बूढ़ी राप्ती में उफान, लाल निशान छूकर वापस लौटी राप्ती
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर से कई गांव पानी से घिरे
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर उफान पर है। खतरे का निशान पार करने के बाद भी लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहीं लाल निशान छूकर राप्ती नदी के वापस लौटने से बांसी क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली।

बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार को ही खतरे के लाल निशान को पार कर गई थी। बृहस्पतिवार को भी इसके लगातार बढ़ने से उसका क्षेत्र में हथिवड़ताल गांव के तिवारी टोले समेत कई गांव चारो ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। यहां के निवासी राधेश्याम, राकेश, हरिश्चंद आदि का कहना है कि जब भी बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ता है तब हमारा गांव पानी से घिर जाता है, जिससे जरूरी सामान के लिए हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं राप्ती नदी बुधवार की शाम खतरे के निशान तक पहुंचकर अब घटने लगी है। नदी का जलस्तर घटने से बांसी नगर सहित तट पर बसे ग्रामीण राहत की सांस ले रहे हैं। दो दिनों से नदी में उफान आने से नदी के तट पर बने रेगुलेटर से पानी रिसने लगा था। जिससे कस्बा के राजेंद्रनगर व श्याम नगर मोहल्ले में जलभराव शुरू हो गया था जिससे दोनों वार्ड के लोगों को परेशानी हो रही है। नदी का जलस्तर घटने से जलभराव की समस्या से राहत मिल जाएगा। नदी के तट पर बसे ग्रामीण तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से चिंतित थे, अब जलस्तर घटने से वह भी राहत महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र निवासी रामदास, मोहनलाल, रामअजोरे, अकरम, मो हुसेन आदि का कहना है कि बाढ़ को झेलना उनकी आदत बन चुकी है।
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर बृहस्पतिवार बुधवार
बानगंगा 93.420 92.80 93.20
बूढ़ी राप्ती 85.650 85.900 85.760
राप्ती 84.900 84.650 84.840
जमुआर 84.89 83.15 83.10
तेलार 87.500 84.30 84.40
कूड़ा 83.520 82.950 82.890
घोघी 87.000 86.15 86.84
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed