फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Budget approved, construction hasn't started...passersby in a fix

Siddharthnagar News: बजट स्वीकृत, नहीं शुरू हुआ निर्माण..सांसत में राहगीर

Sun, 15 Mar 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Budget approved, construction hasn't started...passersby in a fix
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के बीचों बीच गड्ढा होने पर हल्की सी बारिश में सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की मुश्किल और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर वित्तीय स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर दो माह में काम नहीं हुआ तो बारिश में सड़क पर फिर चलने लायक नहीं रहेगी। पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाली पांच किमी मार्ग क्षतिग्रस्त है। क्षेत्र के सुनील कुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, दयादास, पुरु जायसवाल, बनारसी साहनी, सरवन जायसवाल, अजय कुमार चौधरी, रामकरन आदि लोगों ने सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार चौधरी ने बताया संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बहुत जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed