{"_id":"631e24725550032ce715b512","slug":"bsp-will-fight-local-body-election-siddharthnagar-news-gkp450165963","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमदारी से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमदारी से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी बसपा
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बांसी में नगर निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक करते बसपा के सेक्टर प्रभा?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमदारी से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी बसपा
सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी। इसके लिए सभी नगर निकायों में कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।
ये बातें बसपा के पूर्व एमएलसी एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बांसी पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है, बसपा बूथ स्तर पर सबसे मजबूत पार्टी है, इसलिए किसी भी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर समीक्षा बैठक में कल्पनाथ बाबू व लालचंद निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सजग होकर पार्टी की तरफ से घोषित प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करना होगा, तभी चुनाव में सफलता मिलेगी। रामसूरत चौधरी व जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या ने जल्द ही पार्टी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। इस दौरान पट्टूराम आजाद, दिनेश चंद्र गौतम, घनश्याम गौतम, रविंद्र अग्रहरि, राकेश दत्त त्रिपाठी, जुबेर अहमद, घनश्याम कुमार शर्मा, चंद्रिका गौतम, राजगोपाल भारती आदि उपस्थित रहे।