फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BSP coordinator in front of discontent burst

बसपा में कोआर्डिनेटर के सामने फूटा असंतोष

Fri, 22 Apr 2016 11:51 PM IST
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। गुटबाजी का आलम यह रहा कि शुक्रवार को मंडल कोआर्डिनेटर के सामने ही कार्यकर्ताओं ने खुलकर असंतोष जताया। कुछ पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामेदार बैठक में मंडल कोआर्डिनेटर ने पार्टी मुखिया को कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत कराने का आश्वासन दिया। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके स्तर पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


कस्बे से सटे गड़ाकुल स्थित एक लॉज में बैठक आयोजित थी। इसमें मंडल कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू मौजूद थे। बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद कार्यकर्ताओं का एक गुट जिलाध्यक्ष व जोनल कोआर्डिनेटर के विरोध में नारे लगाने लगा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि 21 अपै्रल को जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम व जोनल कोआर्डिनेटर राममिलन भारती ने सपा के एक जनप्रतिनिधि के साथ शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया।
विज्ञापन


जिन लोगों का बसपा की नीतियों, सिद्धांतों से कोई ताल्लुकात नहीं है और जो लोग हमेशा पार्टी के खिलाफ रहे हैं, उनके साथ क्षेत्र में जाने से पार्टी की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। यह बसपा के नियमों के खिलाफ है। दोनों पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हैं। ऐसे में दोनों को पार्टी से बसपा मुखिया निष्कासित करें। गैर बसपाई को टिकट मिलना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बसपा मंडल कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को शांत कराते हुए कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी का चयन बसपा मुखिया करेंगी और उनका ही निर्णय कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी मुखिया की ओर से चयनित किए गए प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। कार्यकर्ताओं के हक व सम्मान के लिए पार्टी मुखिया स्वयं तत्पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्याशी के लिए आपसी बैर विवाद छोड़कर पार्टी को जीत दिलाने में जुटें। इस दौरान जिला महासचिव रामबहोर कन्नौजिया, शेखर आजाद, कोमल भ्रमर, ओमप्रकाश गौतम, रमेश तिवारी, रामप्रकाश मौयज्, लवकुश सैनी, हरिराम भारती, विजय बहादुर, उमाशंक राजभर, राजेंद्र गौतम, रमेश, राजू दास, विजय प्रताप, वंशराज, चंद्रकेश भारती, सुनील कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, चीनक, रामपाल गौतम, रामसेवक, उदय भाष्कर, सुखराम, विद्यासागर, रामविलास, वीरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।



इस संबंधम में बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम ने कहा कि बैठक में हंगामे जैसी कोई बात नहीं है। किसी भी संगठन में कोई तब्दीली होती है तो थोड़ी नाराजगी होनी लाजिमी है। सभी कार्यकर्ता पार्टी मुखिया के साथ हैं। पार्टी के साथ लगकर मुखिया की मंशानुरुप कार्य करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed