{"_id":"57acb39e4f1c1b0445ee59d0","slug":"bsp-candidate-amar-singh-former-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व प्रत्याशी अमर सिंह भाजपा में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व प्रत्याशी अमर सिंह भाजपा में
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रभारी अमर सिंह चौधरी ने गुरुवार को समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। करीब दो माह पूर्व बसपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। लखनऊ में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शोहरतगढ़ का सियासी तापमान बढ़ गया है। अमर सिंह के इस कदम से टिकटों की दावेदारी कर रहे भाजपा नेताओं की बेचैनी बढनी तय मानी जा रही है। जानकारों की मानें तो भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी में शामिल होकर, अमर सिंह चौधरी भी टिकट की रेस में शामिल हो गए हैं।
विधान सभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर चल रहे दल-बदल के खेल का दायरा बढ़ता जा रहा है। पहले शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अमर सिंह चौधरी ने बसपा का झंडा बुलंद किया था। पार्टी ने उन्हें पहले विधानसभा प्रभारी बनाया और फिर प्रत्याशी के रूप में उनके नाम की घोषणा तक कर दी। अभी वह जनता के बीच अपनी पकड़ बना ही रहे थे कि बसपा ने उनका टिकट काट दिया। कुछ दिनों बाद ही बसपा ने सपा नेता जमील सिद्दीकी को पार्टी में शामिल कर प्रत्याशी बना दिया।
पार्टी के इस निर्णय से आहत अमर सिंह चौधरी, गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र की बात करें तो इस समय वहां सपा का कब्जा है। पिछले तीन चुनावों से पार्टी साधना चौधरी को मैदान में उतार रही है, लेकिन वह कभी भी भाजपा की नैया पार नहीं लगा पाईं। जानकारों की माने तो वह इस बार भी टिकट की प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा टिकट की रेस में भाजपा नेता राधारमण त्रिपाठी, गोविंद माधव व पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
टिकट को लेकर भाजपा में मची इस खींचतान के बीच अमर सिंह चौधरी ने पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। जानकारों का कहना है कि पार्टी में आने के बाद अमर सिंह चौधरी कुर्मी बाहुल्य शोहरतगढ़ विधान सभा से टिकट की दावेदारी जरूर करेंगे। हालांकि टिकट के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि वे भाजपा के निष्टावान कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। टिकट देने या न देंने का फैसला पार्टी हाईकमान को करना है।