{"_id":"32d241942eb5decf53066a20d888a843","slug":"bsp-and-sp-supporters-clash-in-mitvl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठवल में बसपा और सपा समर्थक में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठवल में बसपा और सपा समर्थक में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पर निर्विरोध जीत की खुशी इस कदर सिर चढ़ी कि विवाद हो गया। अध्यक्ष समर्थकों ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में प्रत्याशी रहे विपक्षी की पिटाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। कोतवाली परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच खूब बहस हुई। पंचायत के बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद निर्विरोध जीत पक्की करने वाले गरीबदास मिठवल तृतीय से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। बताते हैं कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर गरीबदास के जीत की खबर पहुंचते ही मिठवल में समर्थक खुशी से झूम उठे। शनिवार सुबह पार्टी के एक ही समर्थक का चुनाव में गरीबदास के प्रतिद्वंद्वी रहे प्रत्याशी से विवाद हो गया।
भतिजवापुर मिठवल के पास दोनों में गाली-गलौज आैर मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची बांसी पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। विवाद की सूचना पर राजनीतिक खेमे में भी हलचल मच गई। एक तरफ से सत्ताधारी दल के नेता तो दूसरी ओर से बसपा के जिला पदाधिकारी थाने पर डट गए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच यहां भी तकरार हुआ। पुलिस ने मामले को संभालते हुए घंटों की पंचायत के बाद दोनों पक्षों को सुलह पर राजी किया। इस संबंध में बांसी कोतवाल शमशेर बहादुर का कहना था कि विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस वहा पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्ष संभ्रान्त लोगों के कहने पर आपस में सुलह हो गया।