{"_id":"617832ba1e194d77c22ad2dd","slug":"bsa-ground-becomes-safe-from-mud-waterlogging-siddharthnagar-news-gkp4143257117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़, जलभराव से सुरक्षित हो गया बीएसए ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़, जलभराव से सुरक्षित हो गया बीएसए ग्राउंड
विज्ञापन
रेस्ट हाउस परिसर में प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बनाया गया था हेलीपैड।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीचड़, जलभराव से सुरक्षित हो गया बीएसए ग्राउंड
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया बीएसए ग्राउंड अब कीचड़ और जलभराव से सुरक्षित हो गया। तैयारी के दौरान मैदान में दो हजार से अधिक ट्राली बालू डालने से बारिश के मौसम में भी यह स्थान दौड़ने और व्यायाम के लिए उपयोगी रहेगा।
जनसभा कार्यक्रम के लिए बीएसए ग्राउंड में मंच एवं पंडाल तैयार करने के दौरान बारिश ने तैयारी को प्रभावित कर दिया था और मैदान में चारों तरफ से कीचड़ हो गया। उसे सूखाने के लिए मजदूर और कार्यक्रम व्यवस्थापक दिन-रात एक कर दिए थे। उन्होंने मैदान से कीचड़ हटाने और बालू डालने के लिए कई ट्रैक्टर एवं ट्रालियां लगा रखी थी।
समतल एवं कीचड़मुक्त करने के लिए पूरे मैदान में बालू डाला गया, जिससे अब बारिश के मौसम में भी मैदान का किसी भी राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के लिए बेहतर उपयोग हो सकेगा। शहरवासी राकेश, मुन्ना, रम्मी एवं दीपक का कहना है कि बारिश के मौसम में बीएसए मैदान में कीचड़ और जलभराव के कारण जाने लायक नहीं रहता था।
विज्ञापन
अब बालू पड़ने से सुबह के समय मैदान में टहलने एवं व्यायाम करने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही सुरक्षा से संबंधित विभागों में नौकरी की तैयारी करने वाले युवकों के दौड़ने और विभिन्न तरह के व्यायाम करने के लिए भी मैदान तैयार हो गया है।
जिले को मिल गए छह नए हेलीपैड
प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर पहले बीएसए ग्राउंड में तीन हेलीपैड का निर्माण हुआ था, जिसे बाद में सुरक्षा कारणों से अनुपयोगी घोषित कर दिया गया। उसके बाद पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में तीन नए हेलीपैड का निर्माण हुआ, जिनका उपयोग प्रधानमंत्री कार्यक्रम में किया गया। इन छह नए हेलीपैड बनने के अलावा पुलिस लाइंस में स्थित एक हेलीपैड के साथ ही अब जिले में सात नए हेलीपैड हो गए हैं। उधर पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में हेलीपैड के आसपास बालू डालने से वहां के परिसर का भी बेहतर उपयोग हो सकेगा।
कपिलवस्तु महोत्सव में मिलेगी राहत
बीएसए ग्राउंड में ही कई वर्षों से कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन होता रहा है। महोत्सव के दौरान बारिश होने से लोगों को मैदान में कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से परेशान होना पड़ता था। यहां तक कि बारिश होने से चारो तरफ दुर्व्यवस्था हो जाती थी। अब जबकि कुछ दिनों बाद ही कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन होने वाला है तो उससे पहले ही मैदान दुरुस्त हो जाने से प्रशासन को तैयारियों में राहत मिलेगी। मैदान में जलनिकासी के लिए बनाई गई व्यवस्था भी आगामी कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक रहेगी।