{"_id":"68505f7accd5a2e68609372b","slug":"broken-pipe-repaired-water-started-flowing-siddharthnagar-news-c-7-jam1015-972626-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टूटी पाइप की हुई मरम्मत, मिलने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टूटी पाइप की हुई मरम्मत, मिलने लगा पानी
विज्ञापन
-शहर के पुरानी नौगढ़ में नाली निर्माण में पाइप टूटने से बाधित हुआ था पानी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के पुरानी नौगढ़ में मुख्य मार्ग के किनारे निर्माणाधीन नाली के लिए हो रही खोदाई के दौरान पाइपलाइन टूटने से दो वार्ड में जलापूर्ति बाधित हो गई थी। इससे यहां 20 हजार आबादी को चार दिन तक पेयजल संकट से जूझना पड़ा। नगर पालिका की ओर से पाइपलाइन की मरम्मत कराकर रविवार को जलापूर्ति शुरू करा दी गई, जिससे यहां के लोगों ने राहत महसूस की।
पुरानी नौगढ़ में मुख्य मार्ग किनारे नाली निर्माण के लिए हुई खोदाई के दौरान जलापूर्ति की पाइप टूट गई थी, जिससे यहां के घर व दुकानों में जलापूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बहुत दिनों पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी। पुरानी पाइप होने के कारण यह जल्दी क्षतिग्रस्त हो जा रही है। इसलिए नाली के लिए खोदाई के दौरान यह पाइप टूट जा रही है। इससे चार दिन तक लोगों ने परेशानी झेली है, और खरीदकर अथवा हैंडपंप से पानी पीने के लिए मजबूर रहे।
कुछ जगहों पर जहां जलापूर्ति पहुंच भी रही है, वहां गंदा पानी मिल रहा है। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका की तरफ से पाइप की मरम्मत कर जलापूर्ति संचालित कराई गई। इससे एक मोहल्ले में लोगों को शुद्ध पानी मिलना शुरू हो गया है। दूसरे मोहल्ले में गंदा पानी आ रहा है, जिसे भी जल्द सही करने की बात नगर पालिका कर्मी कह रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पुरानी नौगढ़ में पाइप टूटने से जलापूर्ति बाधित हो गई थी। इसकी मरम्मत कराकर जलापूर्ति संचालित कराई गई है।
-ओम प्रकाश चौधरी, जेई, जल निगम शहरी