{"_id":"3273f2086f5a6a396e5adc905bdf0a38","slug":"broadband-is-stalled-for-hours-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों ठप रही ब्राडबैंड सेवा, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों ठप रही ब्राडबैंड सेवा, परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा मंगलवार को घंटों बाधित रही। तकनीकी दिक्कतों से आई खराबी के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। तमाम कोशिशों के बाद भी ब्राडबैंड आरंभ न होने से उन्हें निजी कंपनियों की सेवा का सहारा लेना पड़ा। देर शाम तक सर्वर की खराबी बनी रही।
मोबाइल नेटवर्क की समस्या तो जिले में आम है, मगर मंगलवार को ब्राडबैंड भी ध्वस्त हो गया। दोपहर दो बजे के बाद अचानक सिगनल गायब होने से बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़े सभी दफ्तरों में कामकाज ठप हो गया। लोग बार-बार ब्राडबैंड की ओर कनेक्शन जुड़ने की आस में निहारते रहे।
दो घंटे तक यह परेशानी बनी रही। इस बीच विभागीय अफसर भी संपर्क से कटे रहे। नतीजा यह भी नहीं पता लग पा रहा था कि खराबी कहां से है और कब दूर होगी।
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक ब्राडबैंड सेवा में सुधार नहीं हो पाया था। इसे दफ्तरों का काम अटका रहा। थक हार कर कर्मचारियों ने निजी संचार कंपनियों का सहारा लेकर अपने काम निपटाए। शाम साढ़े पांच बजे के बाद ब्राडबैंड में सुधार हो पाया। एसडीओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एमटीएस में तकनीकी दिक्कतों से व्यवधान आया था। सूचना मिलने के बाद इसे दुरुस्त कराया गया।