फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bring a donor to the blood bank only then you will get blood

Siddharthnagar News: डोनर लेकर आएं ब्लड बैंक तभी मिलेग्ाा खून

Tue, 20 May 2025 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bring a donor to the blood bank only then you will get blood
मेडिकल कॉलेज में ​स्थित ब्लड बैंक में लगें बोर्ड पर मौजूद ब्लड को दर्ज करते कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक सूख गया है। इससे ब्लड बैंक में आने वाले मरीजों को खून लेने के लिए डोनर साथ में लाना पड़ रहा है।
ब्लड बैंक में किसी भी ग्रुप की प्लेटलेट्स नहीं है। इससे मरीजों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में कंपोनेंट की सुविधा होने के बाद मरीजों को राहत मिलने लगी थी। इससे मरीजों को होल ब्लड के साथ कंपोनेंट ब्लड भी आसानी से मिल जाता है। ऐसे में मरीजों को किसी प्राइवेट ब्लड बैंक व अन्य जिले के ब्लड बैंक में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही थी, लेकिन मंगलवार को ब्लड बैंक में एफएफपी के 208, पीआरवीसी के 23, होल ब्लड एक व प्लेटलेट्स की संख्या शून्य थी।
विज्ञापन

ऐसे में ब्लड बैंक में आने वाले मरीजों को प्लेटलेट्स के साथ होल ब्लड के लिए भटकना पड़ रहा है। जबकि ए ब्लड ग्रुप में एक भी यूनिट नहीं है।
वहीं ओ ग्रुप में पीआरवीसी के दो यूनिट ब्लड है। तीन दिनों से खून की कमी होने से मेडिसिन वार्ड में एडमिट युवती का भाई राज ने बताया कि ब्लड बैंक में ओ ग्रुप का खून नहीं होने से गाेरखपुर से रिश्तेदारों को बुलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद बहन को खून चढ़ाया गया। ऐसे में कई मरीजों को सेम ग्रुप के डोनर नहीं मिलने से उन्हें अन्य जिलों का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed