फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bride's photo sent on groom's mobile, marriage party did not come

Siddharthnagar News: दूल्हे के मोबाइल पर भेजा दुल्हन का फोटो, नहीं आई बरात

Fri, 09 Jun 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bride's photo sent on groom's mobile, marriage party did not come
शोहरतगढ़/खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बरातियों के स्वागत के लिए लड़की के घर तैयारी चल रही थी। घर में खुशियों के माहौल के बीच हल्दी का कार्यक्रम और नाच गाना चल रहा था। शादी के दिन टेंट, रंगमहल, लाइट सिस्टम से घर सजाए जा रहे थे। हलवाई मिठाई, खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच लड़की के पिता के मोबाइल पर आए एक फोन से घर की सारी खुशियां गम बदल गईं। दूल्हे ने लड़की के पिता को फोन कर बरात लाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कारण जाने के लिए लड़की के पिता कुछ लोगों को साथ लेकर दूल्हे के घर पहुंच गए। वहां दूल्हे ने आरोप लगाया कि लड़की की एक अंजान युवक साथ की फोटो है। जो किसी ने उसके व्हाट्सएप पर भेजी है। ऐसे में वह शादी नहीं कर सकता। इसके बाद लड़की के पिता ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र एक गांव के लडक़ी के पिता ने संतकबीरनगर जिले के थाना साथा क्षेत्र के गोइठहा गांव में अशोक कुमार गुप्ता के लड़के राजकुमार के साथ छह माह पूर्व शादी तय की थी। लड़का और लड़की की इंगेजमेंट भी हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद भी किया था। बरात छह जून को आनी थी। दूल्हे का फोन आने के बाद लड़की के पिता कुछ लोगों के साथ संतकबीरनगर जिले के सांथा थाना क्षेत्र में लड़के के घर गए। लड़के को समझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन लड़के ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लड़के पक्ष ने उनसे दहेज में चार लाख रुपये नगद लिए हैं। लड़के पक्ष के लोग लालची हैं। वे और दहेज की अपेक्षा कर रहे है। इसीलिए लड़की का फोटो किसी अनजान के साथ जोड़कर शादी से इन्कार कर रहे हैं। क्योंकि उस अनजान की कोई पहचान नहीं हुई हैं। इस संबंध में पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed