{"_id":"5feb72e88ebc3e3c8f32f5d0","slug":"bricks-layed-for-lawyer-building-siddharthnagar-news-gkp3788333189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया अधिवक्ता भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया अधिवक्ता भवन का शिलान्यास
विज्ञापन
डुमरियागंज में अधिवक्ता भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने किया अधिवक्ता भवन का शिलान्यास
मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत निर्माण कार्य पर खर्च होंगे 51.9 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए भवन का शिलान्यास मंगलवार को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत निर्माण कार्य पर 51.9 लाख खर्च किए जाएंगे।
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता भवन निर्माण में उनका हर संभव योगदान रहेगा। भवन निर्माण में आने वाले सभी कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अधिवक्ताओं से ही अदालत की शोभा बढ़ती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए आज खुशी का दिन है। लंबे समय से इस वक्त का इंतजार था। अब अधिवक्ताओं का अपना भवन हो जाएगा। अधिवक्ता कृष्णमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व सांसद रामपाल सिंह द्वारा अधिवक्ताओं के बैठने के लिए अधिवक्ता भवन का निर्माण कराया गया था। मगर डुमरियागंज में मुंसिफ न्यायालय आने के बाद भवन न होने की दशा में अधिवक्ता भवन को उसके संचालन के लिए दे दिया गया था। तब से ही अधिवक्ताओं को बैठने में दिक्कत हो रही थी। सभी मौसम में अस्थायी टीन छाजन में ही अधिवक्ता बैठकर काम कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम त्रिभुवन, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, ईओ शिवकुमार, आशीष श्रीवास्तव, शैलेंद्र रावत, सरस श्रीवास्तव, गणेश शंकर श्रीवास्तव, मुनीस हैदर रिजवी, अबूशाद फारूकी, नदीम अहमद, अशोक श्रीवास्तव, अभयराम पांडेय, अशोक अग्रहरि, राजीव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।