फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bricks and stones were thrown in a transaction dispute, FIR registered

Siddharthnagar News: लेन-देन के विवाद में चले ईंट-पत्थर, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 12 May 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were thrown in a transaction dispute, FIR registered
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के महादेव घूरहू बाजार में सोमवार देर शाम सामान के लेन-देन के विवाद में दुकानदार और ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। इस वारदात में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के सरपोका गांव निवासी दुकानदार बबलू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार रात करीब 9:50 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कपिया लोहटी गांव निवासी राज पांडेय, अभिषेक पांडेय, अरविंद पांडेय, अजय पांडेय, पप्पू पांडेय, बबलू पांडेय और दीपक पांडेय समेत अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार, सूचना मिलने पर उनके परिवार के राधेश्याम, आकाश, विकास और प्रिंस मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कपिया लोहटी गांव के दो किशोर दोना-पत्तल खरीदने दुकान पर पहुंचे थे। दुकान बंद होने का समय होने के कारण दुकानदार ने सामान देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इटवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed