फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   breaking open the roof

Siddharthnagar News: छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी व आभूषण ले गए

Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
breaking open the roof
भवानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़ऩी चाफा के सरदार पटेल नगर वार्ड में हुई वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भवनीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़ऩी चाफा के सरदार पटेल नगर वार्ड स्थित एक घर में छत पर चढ़कर चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर रविवार रात घर में घुस गए। इसके बाद करीब ढाई लाख रुपये का आभूषण और 60 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। सुबह गृहस्वामी को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़ऩी चाफा के सरदार पटेल नगर वार्ड निवासी अब्दुल रहमान के मुताबिक, उनका परिवार रविवार रात खाना खाने के बाद सो गया। देर रात छत पर चढ़ गए और कमरे में आने वाले दरवाजे की कुंडी को तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे में रखे बक्सा का ताला तोड़कर 65 हजार रुपये नकद, करीब ढाई लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। अंदर गए तो बक्से का ताला टूटा मिला और सब कुछ चोरी हो चुका था। गृहस्वामी ने इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर भी मिल गई है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed