फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Brainstorming on increasing security on the border by inspection

Siddharthnagar News: निरीक्षण करके सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने पर मंथन

Tue, 20 Jun 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on increasing security on the border by inspection
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवान व नेपाल पुलिस एपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप मंगलवार को ककरहवा सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने पर मंथन किया। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 66वीं वाहिनी सीमा चौकी हरिवंशपुर के जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ नोमेंस लैंड पर स्थित पिलर संख्या 540 से 543/33 के बीच संयुक्त रूप से गश्त किया। संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु कि खोज में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संबंध में उपकमाडेंट पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जाएगी। यदि किसी गांव में कोई अपरिचित व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दे। बॉर्डर क्षेत्र के ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बताया गया कि किसी को कोई दिक्कत न हो हम सभी अपके सुरक्षा में लगे हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी, असिस्टेंट कमांडेंट राम बहादुर गुरुंग, सहायक कमांडेंट कार्तिकेन आर व निरीक्षक रघुनाथ प्रसाद, नेपाल एपीएफ के जवानों में सरना बंधु खाडग़ा, प्रमोद थापा, हरि महेता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed